फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegations of misuse of private photos and blackmail

Hathras News: निजी तस्वीरों के दुरुपयोग और ब्लैकमेल का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misuse of private photos and blackmail
क्षेत्र की एक महिला शिक्षिका ने निजी तस्वीरों के दुरुपयोग, निजता भंग करने और ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना निजी तस्वीरों को सार्वजनिक चर्चा में लाकर सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को एक सोशल मीडिया ग्रुप में अधिवक्ता की ओर से पोस्ट की गई सामग्री से उन्हें तस्वीरों के संबंध में जानकारी हुई। पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि महिला शिक्षिका ने युवक के मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भेजी हैं और इन्हें न्यायालय में दाखिल करने के साथ मुख्यमंत्री व शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। शिक्षिका का कहना है कि तस्वीरें उनके घर के निजी स्थान की हैं और उनका इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया। आरोप है कि तस्वीरों के जरिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने, ब्लैकमेल करने और पूर्व में दर्ज मुकदमों में समझौता या उन्हें वापस लेने का दबाव बनाया गया। शिक्षिका ने नामजद आरोपियों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed