फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hundreds of farmers gathered for fertilizer created a ruckus

Hamirpur News: खाद के लिए जुटे सैकड़ों किसानों ने काटा हंगामा

Sat, 10 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers gathered for fertilizer created a ruckus
फोटो 09 एचएएमपी 33- बिवांर सहकारी समिति में खाद के लिए जुटे किसान। संवाद
- 500 बोरी आई डीएपी, 498 किसानों की सूची चस्पा, कई लौटे बैरंग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बिवांर (हमीरपुर)। रबी फसलों की बुआई के लिए डीएपी खाद की मारामारी मची है। किसान सहकारी समितियों के चक्कर काटकर मायूस हो वापस लौट रहे हैं। शुक्रवार को कस्बा स्थिति सहकारी समिति में खाद आने की खबर मिलते ही करीब 300-400 किसान पहुंच गए और हंगामा काटने लगे, लेकिन खाद न मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं बाद में मायूस होकर लौटना पड़ा।


समिति के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि मात्र 500 बोरी खाद आई है। इसमें 498 किसानों की सूची बनी हुई है। ऐसे में सभी को खाद दे पाना मुश्किल है। एक-दो दिन में और खाद आनी है, तब सभी बांटी जाएगी। किसानों की लिमिट के हिसाब से खाद बांटी जाएगी। अधिक लिमिट वाले किसानों को एक बार में अधिकतम 6 बोरी और न्यूनतम 2 बोरी खाद ही दी जाएगी।
विज्ञापन


------------

पता नहीं खाद कब तक मिलेगी

उसे मात्र दो बोरी डीएपी चाहिए थी, लेकिन किसानों की इतनी भीड़ थी कि किसी को खाद नहीं दी गई। पासबुक जमा करवा ली गई है, पता नहीं खाद कब तक मिलेगी। - मैयादीन, बिवांर।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


खाद की नहीं हुई उपलब्धता तो सड़कों पर उतरेगी यूनियन

रबी सीजन आते ही हार साल खाद की परेशानी बढ़ जाती है और किसानों को पर्याप्त खाद भी नहीं मिल पाती। सरकार किसानों की समस्याओं में कोई दिलचस्पी नहीं लेती है। किसानों को जल्द खाद उपलब्ध नहीं होती तो यूनियन सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। - महेश तिवारी, नेता भाकियू।

फोटो 09 एचएएमपी 33- बिवांर सहकारी समिति में खाद के लिए जुटे किसान। संवाद

फोटो 09 एचएएमपी 33- बिवांर सहकारी समिति में खाद के लिए जुटे किसान। संवाद

फोटो 09 एचएएमपी 33- बिवांर सहकारी समिति में खाद के लिए जुटे किसान। संवाद

फोटो 09 एचएएमपी 33- बिवांर सहकारी समिति में खाद के लिए जुटे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed