फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DIG and DM inspected the fairgrounds.

Hamirpur News: डीआईजी व डीएम ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
DIG and DM inspected the fairgrounds.
मौदहा (हमीरपुर)। ऐतिहासिक कंस मेले के दूसरे दिन शनिवार को बारिश के बीच मेले में सतर्कता बढ़ा दी। डीआईजी राजेश कुमार एस और जिलाधिकारी अशोक कुमार ने गुड़ाही बाजार व अलाव मैदान समेत मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मेले में आने वाले लोगों से तालाब के गहरे पानी में न जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें और बच्चों को तालाब व पानी वाले स्थानों से दूर रखें। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को भीड़ पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed