फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   APAAR ID is not mandatory in the UP Board exam form.

Hamirpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में अपार आईडी अनिवार्य नहीं

Tue, 06 Oct 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
APAAR ID is not mandatory in the UP Board exam form.
हमीरपुर। यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में अपार आईडी देना फिलहाल अनिवार्य नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव ने स्पष्ट किया है कि अग्रिम पंजीकरण या परीक्षा फॉर्म भरते समय अपार आईडी का विवरण देना बाध्यकारी नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि छात्रों के भविष्य और डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड (वन नेशन-वन स्टूडेंट आईडी) को सुरक्षित रखने के लिए बोर्ड इसे बनवाने और फॉर्म में दर्ज करने का लगातार अनुरोध कर रहा है। यह आदेश बीते 27 अगस्त 2026 को यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी किया गया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि कक्षा नाै व 11 के अग्रिम पंजीकरण और कक्षा 10 व 12 के परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय अपार आईडी का विवरण देना अनिवार्य नहीं है। बता दें कि 12 अंकों की डिजिटल अपार आईडी छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों को डिजिलाॅकर व केंद्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए बनाई जा रही है।
विज्ञापन


माध्यमिक के करीब 75 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें सभी की अपार आईडी बन चुकी हैं। भले ही यह अनिवार्य नहीं है फिर भी बोर्ड ने प्रधानाचार्यों और विद्यार्थियों से इसे जल्द से जल्द तैयार कराने का आग्रह किया है। -महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed