फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   12 girls clear Kabaddi trials; will showcase their skills at the divisional level

Hamirpur News: कबड्डी ट्रायल में पास हुईं 12 बेटियां, मंडल में दिखाएंगी दम

Sat, 10 Oct 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
12 girls clear Kabaddi trials; will showcase their skills at the divisional level
फोटो09एचएएमपी 21- कबड्डी के ट्रायल में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
रेड में फुर्ती, डिफेंस में पकड़ दिखाने वालों को मिला इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को हुए कबड्डी में सब जूनियर बालिका वर्ग के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। रेडर ने विपक्षी पाले में प्रवेश कर अंक बटोरने की कोशिश की तो डिफेंडरों ने पकड़ बनाकर उसे रोकने की चुनौती दी। बेहतर तालमेल, फुर्ती और खेल कौशल दिखाने वाली 10 बेटियों को मुख्य और दो को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया। अब यही 12 बेटियां मंडल की टीम का हिस्सा बनने के लिए हुनर दिखाएंगीं।



खेल कार्यालय के मुताबिक सब जूनियर बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम बनाई जा रही है। टीम चयन के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने रेड डालते समय विपक्षी खिलाड़ियों को छकाने, बोनस अंक हासिल करने और सुरक्षित वापस लौटने के प्रयास किए। वहीं डिफेंस में खिलाड़ियों ने एंकल होल्ड, थाई होल्ड और सामूहिक पकड़ के जरिए रेडर को रोकने की कोशिश की। खिलाड़ियों का प्रदर्शन और उनकी क्षमता और प्रतिभा के आधार पर चयन किया गया। इसमें कई बेटियों ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। मंडल ट्रायल के लिए प्रांसी, वर्षा, कोमल, शीजल, संजना, काजल, मानवी, सिमर, रिया, साक्षी का चयन हुआ है। इसके अलावा प्रतिमा व शिप्रा का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर हुआ है। अब यह खिलाड़ी मंडल की टीम का हिस्सा बनने के लिए मंडलीय ट्रायल देंगी। वहां पर चित्रकूट, बांदा और महोबा के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed