{"_id":"6ae8d0fc995cb267aa05a215","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-a-bike-gonda-news-c-100-1-slko1026-169183-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक की टक्कर से बालिका की मौत
Mon, 02 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
आरोही। फाइल फोटो
करनैलगंज/झंझरी। करनैलगंज में चचरी-गौरा मार्ग पर प्रतापपुर गांव के पास सोमवार सुबह बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां शोभा देवी बेहोश हो गईं।
प्रतापपुर निवासी अर्जुन विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी बेटी आरोही (7) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह घर से पैदल विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान चचरी-गौरा मार्ग से जरवल की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक से उसे टक्कर लग गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में आरोही गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे करनैलगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अर्जुन के तीन बच्चों में आरोही दूसरे नंबर पर थी। अन्य बच्चे अमन और मुन्नी हैं। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ आनंद राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।