फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM Yogi’s promise to the youth: Appointments for athletes based on their medals, and reservation for Agniveers

यूपी: मुख्यमंत्री योगी बोले- अग्निवीरों को पुलिस-पीएसी समेत अन्य विभागों में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

Mon, 02 Nov 2026 07:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 02 Nov 2026 07:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में गोंडा जिले के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। देवीपाटन मंडल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम हुआ है।

विज्ञापन
CM Yogi’s promise to the youth: Appointments for athletes based on their medals, and reservation for Agniveers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को प्रदेश में पुलिस, पीएसी समेत विभिन्न विभागों की भर्तियों में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्हें भर्ती के लिए परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि सीधे नियुक्ति दी जाएगी। इससे अग्निवीरों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


सोमवार को छपिया के तेजपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर भी सरकार की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव से कहा था कि गिनती आती है तो गिन लें, अगले छह माह में एक लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। अब तक 12 से 15 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। करीब 4,500 उपनिरीक्षकों, 45 हजार पुलिस कांस्टेबलों और 42 हजार होमगार्डों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। शिक्षकों के साथ अन्य विभागों में भी भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन


पदक लाओ, हमसे पद पाओ: मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार की नीति है- पदक लाओ, हमसे पद पाओ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से खिलाड़ियों को भी नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी और खेल अधिकारी जैसे पदों पर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि सरकार ने रोजगार और आगे बढ़ने के लिए कई रास्ते खोले हैं। उन्होंने गोंडा के लोगों को बधाई देते हुए जय हिंद और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ संबोधन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोंडा में विश्वविद्यालय की स्थापना की राह में सबसे बड़ी बाधा नकल के ठेके चलाने वाले लोग थे। उन्हें डर था कि विश्वविद्यालय बनने से उनका कारोबार बंद हो जाएगा। इसी वजह से वे यहां विश्वविद्यालय नहीं चाहते थे। सरकार ने विश्वविद्यालय देकर नकल के इस धंधे पर रोक लगाने और युवाओं का भविष्य संवारने का रास्ता खोला है। अब यहां नकल नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने का काम होगा।

सोमवार को छपिया के तेजपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय बनने से गोंडा समेत देवीपाटन मंडल के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षिक अवसर मिलेंगे और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा में महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज बन चुका है। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज संचालित है, जबकि बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने गोंडा-बलरामपुर और गोंडा-अयोध्या मार्ग के चौड़ीकरण का भी उल्लेख किया। कहा कि केंद्र सरकार से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है और केंद्रीय मंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

Trending Videos

पहले सबसे गंदे शहरों में शामिल था गोंडा

योगी ने वर्ष 2016 के स्वच्छता सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि उस समय गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में शामिल था। उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में गोंडा, बलरामपुर और बहराइच में अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौतों का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाए।

आरोप लगाया कि उस दौर में गरीबों के बच्चों की जान की परवाह नहीं की गई और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गरीबों को राशन, रसोई गैस और आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। दीपावली से पहले गरीब परिवारों को एक मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की भी बात कही। उन्होंने खाद्यान्न घोटाले का उल्लेख करते हुए पिछली सरकारों पर गरीबों के हक पर डाका डालने का आरोप लगाया।

16 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में गोंडा जिले के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। देवीपाटन मंडल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम हुआ है। वर्ष 2023 के निवेश सम्मेलन में गोंडा को करीब तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से सैकड़ों करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पराली और बायोगैस के जरिये भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर छपिया और वाराही देवी मंदिर की धार्मिक विरासत का उल्लेख किया। लोगों से दीपावली पर गरीब और वंचित परिवारों के साथ खुशियां साझा करने की अपील करते हुए उन्होंने जय हिंद और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ संबोधन समाप्त किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, गौरा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा, मनकापुर के रमापति शास्त्री, तरबगंज के प्रेमनरायन पांडेय, करनैलगंज के अजय सिंह, मेहनौन के विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed