फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After farming during the day, one has to keep watch at night.

Gonda News: दिन में खेती के बाद रात में करनी पड़ती पहरेदारी

Thu, 17 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
After farming during the day, one has to keep watch at night.
गोंडा। ‘साहब, छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए रात-रातभर खेतों में पहरा देना पड़ता है।’ विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस की बैठक में किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी ये परेशानी बताई।
विज्ञापन

डिडिसिया कला के सुरेंद्र वर्मा, उसरैना के कुशल पाल तिवारी और वजीरगंज के शिवकुमार मौर्य ने छुट्टा पशुओं की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि दिनभर खेती करने के बाद रात में भी खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। शिवकुमार मौर्य ने फार्मर रजिस्ट्री में लेखपाल की मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परसपुर के अरुण कुमार त्रिपाठी ने गन्ने के भुगतान का मुद्दा उठाया। किसानों ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की।
विज्ञापन

सीडीओ दयानंद प्रसाद ने सीवीओ डॉ. शशि कुमार शर्मा को बहराइच, बलरामपुर और उतरौला मार्ग पर गोवंश संरक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान दिवस में आने वाली समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान कराने को कहा। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह और जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी नहीं पहुंचे तो किसानों ने जताई नाराजगी
किसान दिवस में कई अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई। किसान शिवकुमार दूबे ने कहा कि बैठक में 31 अधिकारियों को शामिल होना चाहिए, लेकिन गिने-चुने अधिकारी ही पहुंचते हैं। सीडीओ ने कृषि उपनिदेशक संतोष कुमार द्विवेदी को अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

दुबई-अबूधाबी पहुंची गोंडा की सब्जी
झंझरी के कलंदरपुर तोर निवासी किसान धर्मेंद्र कुमार मौर्य की दुबई-अबूधाबी सब्जी भेजने की पहल भी बैठक में चर्चा का विषय रही। धर्मेंद्र ने बताया कि वहां सब्जियां स्थानीय बाजार की तुलना में करीब छह गुना कीमत पर बिक रही हैं। सीडीओ ने अधिक किसानों को इस पहल से जोड़ने और धर्मेंद्र को किसानों के बीच उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed