{"_id":"6aa6ebecc8d8670ea7042960","slug":"a-surging-tide-of-faith-on-the-banks-of-the-saryu-gonda-news-c-100-1-gon1001-166025-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Mon, 14 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कजरीतीज पर उमड़े श्रद्धालु व मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद
गोंडा। कजरी तीज से पहले रविवार को करनैलगंज का सरयू घाट आस्था के महासंगम में बदल गया। भोर होते ही सरयू तट पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष सुनाई देते रहे। कांवड़ियों के जत्थों से सरयू घाट से लेकर गोंडा शहर तक सड़कें भगवामय नजर आईं। लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर पवित्र जल भरा और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।
भोर से ही कांवड़ियों के जत्थे सरयू घाट पहुंचने लगे। कोई स्नान कर कांवड़ में जल भर रहा था तो कोई पूजन-अर्चन के बाद गंतव्य की ओर बढ़ रहा था। देर शाम तक कांवड़ियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु शहर के दुखहरणनाथ मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, करनैलगंज के बाबा बरखंडीनाथ, मनकापुर के करोहानाथ समेत विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।