फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Victory after a long struggle... registrations for 70 villages will now take place at the Shikohabad Tehsil office itself.

Firozabad News: लंबे संघर्ष की जीत...अब 70 गांवों की रजिस्ट्री शिकोहाबाद तहसील में ही होगी

Thu, 10 Sep 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 10 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Victory after a long struggle... registrations for 70 villages will now take place at the Shikohabad Tehsil office itself.
तहसील सभागार कक्ष में आदेशों की जानकारी देते बार एसो. के पदाधिकारी। स्रोत संवाद - फोटो : तहसील सभागार कक्ष में आदेशों की जानकारी देते बार एसो. के पदाधिकारी। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। जसराना तहसील में स्थानांतरित किए गए शिकोहाबाद के 70 गांवों की रजिस्ट्री के कार्य के मुद्दे पर बार एसोसिएशन शिकोहाबाद का लंबा संघर्ष आखिरकार रंग लाया। डीएम के नए आदेश के बाद अब इन सभी गांवों की रजिस्ट्री का काम पुनः शिकोहाबाद तहसील में ही होगा। इस सफलता पर बार एसोसिएशन ने बुधवार को एक विशेष बैठक का आयोजन कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन शिकोहाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश यादव ने बताया कि परिसीमन के बाद से यह समस्या बनी हुई थी। इन 70 गांवों के मुकदमों की सुनवाई तो शिकोहाबाद तहसील में होती थी, लेकिन बैनामे कराने के लिए लोगों को जसराना जाना पड़ता था। इससे वादकारियों और आम जनता को मानसिक व आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। डीएम के इस फैसले से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम शिकोहाबाद राजेश कुमार शुक्ला, योगेंद्र यादव, कपिल श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अशोक यादव, कृष्णओतार यादव, शिव कुमार शर्मा, श्यामबाबू यादव, अतुल यादव और ओमवीर यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकोहाबाद में इन गांव की होगी रजिस्ट्री
तहसील जसराना से गांव शेखपुरा, शेखपुर हाथवन्त, पौहपगढ़, नगला किरार, निकाऊ, प्रतापपुर, भगवंतपुर (गैरआवाद), नन्दपुर, नगला केशों, अकबरपुर गीतम सिंह, बनीपुरा, सांथी, गढ़िया शिकमी खैरगढ़, नगला खैयातान, ललाई, खैरगढ़, जरौली, नया बांस, नगला हिम्मत, बैरनी सनोरा, रढौआ, खेरिया शिकमी फरीदा, कुढ़ी, विजौली, फरीदावरौली, भकारि, जलालपुर, दपामई, श्यावरी, दरगपुर, बवाइन, कनवारा, पथरौआ, गढ़ौरा, कलूपुरा, सरमई, रैपुरा, सांखिनी, दुगना, शोभनपुर, कटैना हर्षा, हुसैनपुर गढ़िया, थानुमई, दिनौली गौरवा, बछलाई, हुसैनपुर जगे, पड़रिया, बनवीरपुर कुढ़ी, नगला जाट, घुनपई, इन्दरई, विल्टीगढ़घौल, विल्टीगढ़ देवजीत, नगला हरिया, भामई, वझेराखुर्द, सन्दलपुर, खरगपुर, जखारा, नगला कांस मजरा भामई, भीकनपुर सांखिनी एवं रहना के रजिस्ट्री कार्य अब शिकोहाबाद में होंगे।

फोटो-203-तहसील सभागार कक्ष में आदेशों की जानकारी देते बार एसो. के पदाधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed