फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Friend and hotel owner on radar in case of rape and murder of a young woman

Firozabad News: युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सहेली और होटल संचालक रडार पर

Sun, 06 Sep 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Friend and hotel owner on radar in case of rape and murder of a young woman
Friend and hotel owner on radar in case of rape and murder of a young woman - फोटो : Friend and hotel owner on radar in case of rape and murder of a young woman
शिकोहाबाद। युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा है। पुलिस की जांच की सुई अब युवती की सहेली और होटल संचालक पर आकर टिक गई है। घटना के दिन और उसके बाद किस-किस के बीच बातचीत हुईं। इस बात को स्पष्ट करने के लिए पुलिस सभी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

नसीरपुर क्षेत्र की युवती के साथ हाईवे किनारे स्थित होटल में हुए दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस की जांच विभिन्न एंगलों पर घूम रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में शामिल दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद युवती की सहेली और होटल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। गुरुग्राम से आते समय युवती ने क्या अपनी सहेली को फोन किया था। वारदात वाले दिन या वारदात के बाद युवती की सहेली और आरोपियों तथा होटल संचालकों के बीच किस-किस ने किस-किस से बातचीत की। इन सभी कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस सभी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं होटल संचालक भी अभी पुलिस के रडार पर है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि होटल को सील करने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि इस मामले में दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। वारदात में क्या अन्य लोगों की भी भूमिका रही है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed