फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three SP leaders detained for burning CEC's effigy.

Farrukhabad News: सीईसी का पुतला फूंकने में तीन सपा नेताओं को पकड़ा

Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three SP leaders detained for burning CEC's effigy.
फर्रुखाबाद। सपा की जिला इकाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया था। कुछ नेताओं ने अमर्यादित नारेबाजी भी की थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। चौकी प्रभारी की तहरीर के बावजूद भले ही प्राथमिकी न लिखी हो, मगर पूरी रात पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया। तीन नेताओं को हिरासत में लेकर घंटों कोतवाली में बैठाने के बाद छोड़ दिया। इसकी खासी चर्चा रही।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाकर सपा ने भोलेपुर क्रॉसिंग से जेएनवी रोड तक पैदल मार्च निकाला था। वहां कुछ उत्तेजित कार्यकर्ता तीन पुतले लेकर पहुंचे। इन पुतलों को आग के हवाले किया गया। इस दौरान नेताओं ने भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने इसका वीडियो जुटाया। एक कार्यकर्ता ने आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर खड़े होकर नारे लगाए थे। कर्नलगंज चौकी प्रभारी ने तहरीर भी दी, मगर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रात करीब नौ बजे महानगर के निवर्तमान महासचिव रजत क्रांतिकारी के नवदिया स्थित आवास पर दबिश दी। वहां रजत और वरिष्ठ नेता अधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे कोतवाली में बैठाने के बाद लंबी पूछताछ की। इसके बाद एक कागज पर हस्ताक्षर करवाकर दोनों नेताओं को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कई थानों की पुलिस ने रात करीब दो बजे कमालगंज के गांव नगला दाऊद (सरैया) निवासी सलाउद्दीन के पुत्र शाहरुख खान को पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव समेत कई नेता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से बात की। बुधवार सुबह एसपी आरती सिंह से भी मुलाकात की। उन्हें पार्टी का पक्ष बताया। दोपहर बाद शाहरुख को कोतवाली से छोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने जानकारी लेने के लिए पकड़ा था। उन्हें कोतवाली से ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed