फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A Parsi family from Mumbai offered a *chadar* at Dargah Warsi.

Etawah News: मुंबई से आए पारसी परिवार ने दरगाह वारसी पर पेश की चादर

Mon, 02 Nov 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A Parsi family from Mumbai offered a *chadar* at Dargah Warsi.
फोटो 18:: दरगाह अबुल हसन शाह वारसी पर नजर में शामिल अकीदतमंद। संवाद
इटावा। दरगाह अबुल हसन शाह वारसी कटरा साहब खां में चल रहे चार दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन मुंबई से आए पारसी परिवार ने मजार शरीफ पर संदल और चादरें पेश कीं। इस दौरान गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन

मौलाए कायनात हजरत अली अलैहिस्सलाम की नजर में भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। उर्स का शुभारंभ नमाज फजर के बाद कुरआन ख्वानी से हुआ। नमाज जोहर के बाद दरगाह के ऑनरेरी सचिव हसनैन वारिस हनी वारसी और ट्रस्ट के लोगों ने मजार शरीफ हाजी सैय्यदना महमूद शाह वारसी का गुस्ल किया। इसी दौरान मुंबई से आए पारसी परिवार की ओर से संदल और चादरें पेश की गईं।
विज्ञापन

नमाज असर के बाद महफिले समां का आयोजन हुआ। इसके बाद मौला अली की नजर पेश की गई। हाफिज दिलवर हुसैन और हाफिज हुसैन वारिस ने कुरआन पाक की तिलावत की, जबकि आलम रजा नूरी ने सलाम पेश किया। देर रात अफ्फान वारसी, मोहम्मद अहमद और फैजान-जीशान ने कव्वाली पेश कर समां बांधा। अंत में कुल शरीफ हुआ। उर्स में विभिन्न प्रदेशों से जायरीन पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed