फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mason Dies After Coming in Contact with 11,000-Volt Power Line in Etah

दर्दनाक: राजमिस्त्री की 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन से मौत, एटा में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय हादसा

Sun, 06 Sep 2026 12:42 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 12:42 PM IST
सार

एटा के अलीगंज क्षेत्र के सिमौर गांव में दीवार पर प्लास्टर कर रहे 55 वर्षीय राजमिस्त्री रामसरन की 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली सप्लाई बंद कराए बिना रामसरन को पाड़ पर चढ़ाकर काम कराया गया, जिससे वह हाईटेंशन लाइन से छू गए।

विज्ञापन
Mason Dies After Coming in Contact with 11,000-Volt Power Line in Etah
राजमिस्त्री की 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन से मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना अलीगंज के सिमौर गांव में रविवार सुबह दीवार पर प्लास्टर कर रहे राजमिस्त्री की 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन  की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में 55 वर्षीय रामसरन गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें आनन-फानन निजी वाहन से सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




रामसरन पुत्र दीनदयाल निवासी चमन नगरिया, मोहम्मद नगर बझेरा राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह सिमौर गांव में हरदयाल के परिवार में सचिन के यहां घर के बाहर दीवार पर प्लास्टर कर रहे थे। दीवार के बाहर से 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन  की विद्युत लाइन गुजर रही थी। काम के दौरान वह अचानक लाइन की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। मृतक के भाई विजयपाल ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर प्लास्टर का काम कराया जा रहा था, उसके बेहद नजदीक विद्युत लाइन गुजर रही थी। लाइन में करंट दौड़ रहा था, इसके बावजूद बिजली की सप्लाई बंद नहीं कराई गई और रामसरन को पाड़ पर चढ़ाकर काम कराया गया।
विज्ञापन



इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन से छू गए। करंट इतना तेज था कि उनके हाथ की त्वचा झुलस गई और उंगलियां तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। विजयपाल का कहना है कि काम शुरू कराने से पहले बिजली आपूर्ति बंद करा दी जाती तो रामसरन की जान बच सकती थी। परिवार के मुताबिक रामसरन ही घर के इकलौते मुख्य कमाने वाले थे। उनकी मौत से पत्नी सर्वेश देवी और सात बच्चों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामसरन के परिवार में पत्नी सर्वेश देवी के अलावा छह बेटियां और एक बेटा है। बेटा सुचित कुमार गौतम 23 वर्ष का है। बेटियों में सुजाता 30, सोनी 28, मोनी 25, गौरी 20, अन्नू 17 और नव्या 13 वर्ष की हैं। सुजाता, सोनी और मोनी विवाहित हैं। सोनी ससुराल में विवाद के चलते मायके में रह रही हैं। गौरी, अन्नू और नव्या अभी अविवाहित हैं। पति की मौत के बाद सीएचसी में सर्वेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।


शव के पास बैठकर वह बार-बार बिलखती रहीं। बच्चों के भविष्य की चिंता में डूबी सर्वेश ने कहा, "मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई है। अब बच्चों की शादी कैसे होगी।" उन्होंने भी आरोप लगाया कि बिजली लाइन में करंट होने के बावजूद सप्लाई बंद नहीं कराई गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। 


कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में संबंधित पक्ष की ओर से मेमो प्राप्त हुआ है। थाना स्तर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed