फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news advocate protest

Etah News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ता हड़ताल पर

Thu, 24 Sep 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
etah news advocate protest
जलेसर। पांच दिन पहले तहसील बार एसोसिएसन के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार से हड़ताल कर दी। अनिश्चितकालीन हड़ताल करने वाले अधिवक्ताओं ने कहा पुलिस हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने हड़ताल करने पर सहमति जताते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए अधिवक्ताओं ने कहा पुलिस पर धाराएं हल्की करते हुए हमलावरों को बचाने का आरोप लगाया। बार के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने कहा नेत्रपाल सिंह बघेल क्षेत्र के गांव गुदाऊ के निवासी हैं। जहां से वह पहले प्रधान रह चुके हैं। पांच दिन पहले 20 सितंबर की शाम को वह आगरा रोड स्थित अपने आवास पर बाहर बैठे हुए थे। उसी समय उनके आवास पर पहुंचे गुदाऊ के जितेंद्र पाल सिंह, दुष्यंत, विकास, यश कुमार एवं अन्य ने उन पर जानलेवा कर दिया। हमले में नेत्रपाल सिंह लहूलुहान हो गए थे, शोर सुनकर लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई। बार के महासचिव द्विजेंद्र यादव ने कहा 21 सितंबर को मुख्यमंत्री और राजयपाल के नाम संबोधित ज्ञापन देकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। गिरफ्तार करने की बजाए हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं में रामप्रकाश सिंह, गिर्राज किशोर भारद्वाज, राजेश कुलश्रेष्ठ, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, एदल सिंह बघेल, रमेश पाल सिंह, केपी सिंह यादव, हरिशंकर शर्मा, युवराज सिंह, रामनरेश यादव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed