फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of molestation and assault registered against couple and son following viral video.

Deoria News: वायरल वीडियो के बाद दंपती और बेटे पर छेड़खानी-मारपीट की रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation and assault registered against couple and son following viral video.
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले विवाद का वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई।
तीन दिन पहले दरवाजे पर मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष का व्यक्ति दूसरे पक्ष के घर पहुंच गया और महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी की। महिला के कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की थी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई गई थी। मामला सही मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed