फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajan Maharaj Katha in chandauli life of Shri Ram inspires one to walk the path of righteousness

चंदौली: राजन महाराज ने सुनाई कथा, बोले- धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीराम का जीवन

Sat, 24 Oct 2026 10:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 10:18 AM IST
सार

चंदौली जिले में दशमी पोखरा परिसर में श्रीराम कथा चल रही है। इसमें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज ने शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन
Rajan Maharaj Katha in chandauli life of Shri Ram inspires one to walk the path of righteousness
धानापुर में कथा सुनते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में दशमी पोखरा परिसर में चल रही श्रीराम कथा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।
विज्ञापन

 

धानापुर में कथा सुनते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक

विज्ञापन


उदयनाथ सिंह फाउंडेशन की ओर से आयोजित कथा में राजन महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म का उद्देश्य बताते हुए उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य और धर्म का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान संगीतमय कथा को सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, अजगरा विधायक टी. राम और विनीत सिंह भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed