{"_id":"6ab2e6646489886888044a7f","slug":"drip-irrigation-in-fields-will-boost-farmers-earnings-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154993-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खेतों में बूंद-बूंद सिंचाई, किसानों की बढ़ेगी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खेतों में बूंद-बूंद सिंचाई, किसानों की बढ़ेगी कमाई
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित भौतिक और वित्तीय लक्ष्यों को मंजूरी देते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और पीएमएफएमई की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने तथा किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
जिले में मखाना विकास और औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने आलू किसानों को लागत के अनुरूप उचित मूल्य दिलाने के लिए भाव स्थिरता योजना का लाभ दिलाने को कहा। पीएमएफएमई के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के प्रस्ताव जल्द मंजूर कर पात्र लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा गया।