फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   As the weather changes, the number of patients in hospitals has increased; 300 patients arrived at the Bhogware CHC.

Chandauli News: मौसम बदलते ही अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, भोगवारे सीएचसी में पहुंचे 300 मरीज

Sat, 31 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
As the weather changes, the number of patients in hospitals has increased; 300 patients arrived at the Bhogware CHC.
पीडीडीयू नगर के भोगवार अस्पताल में मरीजों की जुटी भीड़। संवाद - फोटो : Self
ताराजीवनपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। वायरल फीवर, फ्लू, खांसी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार में जहां पहले डेढ़ सौ तक मरीज पहुंच रहे थे, वहीं बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 250 से 300 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या से ओपीडी में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। कमर दर्द, गठिया और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि चिकित्सक लगातार मरीजों का परीक्षण कर उपचार कर रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। वायरल फीवर और फ्लू के लक्षण वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करने तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह दी। साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान रखने और बुखार, सर्दी-जुकाम होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed