{"_id":"6acd46bf14ec1c903b0e8286","slug":"a-grand-govardhan-puja-will-be-organized-at-amra-bhawani-dham-on-november-11-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156120-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अमरा भवानी धाम में 11 नवंबर को होगा विराट गोवर्धन पूजा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अमरा भवानी धाम में 11 नवंबर को होगा विराट गोवर्धन पूजा आयोजन
विज्ञापन
Photo Title
- फोटो : Archive
अमरा भवानी धाम में 11 नवंबर को होने वाले विराट गोवर्धन पूजा आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को विराट गोवर्धन पूजा समिति की बैठक रामजियावन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए चर्चा कर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। इस वर्ष गोवर्धन पूजा के अवसर पर क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। टॉपर छात्र को साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अमरा भवानी धाम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन और भंडारे की व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा की गई। समिति के अनुसार, आयोजन की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है और आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी मिला है।
गोवर्धन पूजा के दिन धाम परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अचल सिंह, विवेक यदुवंशी, अभिमन्यु प्रजापति, रामबहाल यादव, यशवंत सिंह यादव, सियाराम यादव, कृष्ण कुमार, कृष्णा यादव और जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।