फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lover climbs tower demanding to meet his girlfriend.

Bulandshahar News: प्रेमिका से मिलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया प्रेमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
अहार। अहार बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर एक युवक प्रेमिका से मिलने की मांग को लेकर रस्सी लेकर टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से बातचीत की और प्रेमिका को मौके पर बुलाकर उसे समझाया। प्रेमिका से बातचीत के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक रस्सी लेकर आहार बस स्टैंड के पास स्थित टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से टावर पर चढ़ने का कारण पूछा। युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका एक गांव में रहती है और वह उससे मिलना चाहता है। इसके बाद पुलिस प्रेमिका को मौके पर लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका की युवक से बातचीत कराई गई और उसे भरोसा दिलाया गया। प्रेमिका से बातचीत के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस युवक और युवती को अपने साथ थाने ले गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक अलीगढ़ जिले के एक गांव का रहने वाला है जबकि युवती की रिश्तेदारी युवक के गांव के पास स्थित एक गांव में है। करीब दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed