फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hemant Singh was murdered by his brother and sister-in-law by hanging him, following a family dispute.

Bulandshahar News: पारिवारिक विवाद में भाई-भाभी ने फंदा लगाकर कर दी थी हेमंत सिंह की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hemant Singh was murdered by his brother and sister-in-law by hanging him, following a family dispute.
खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को हेमंत सिंह की हत्या करने वाले भाई मुकेश व भाभी लोकेंदी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पारिवारिक विवाद के चलते हेमंत सिंह के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव काली नदी में फेंक दिया था। पुलिस मामले में वांछित अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि अच्छेजा खुर्द गांव निवासी सहदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को उनके पिता हेमंत सिंह (50) घर से खुर्जा नगर में रहने वाले उनके फूफा शेर सिंह के यहां रहने चले गए। इसके बाद उनके ताऊ मुकेश व ताई लोकेंद्री निवासी नोएडा सेक्टर 37 गौतमबुद्धनगर, मामा दशरथ सिंह निवासी गांव नासिरपुर थाना सलेमपुर और ताऊ का दामाद मनोज गांव समनपुर थाना शिकारपुर आए और उनके पिता को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद से उनके पिता लापता हो गए। दो सितंबर को शिकारपुर क्षेत्र की काली नदी में हेमंत सिंह का शव मिला। इसमें सहदेव ने चारों लोगों पर धोखे से पिता को लेकर जाने, हत्या करने और शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को स्वाट टीम देहात और खुर्जा नगर पुलिस ने झमका फ्लाईओवर के पास से आरोपी मुकेश व उसकी पत्नी लोकेंद्री को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका पूर्व में किसी बात को लेकर हेमंत सिंह से विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह हेमंत को बहकाकर शिकारपुर में दामाद के यहां लेकर चले गए।
जहां पर फंदा लगाकर हेमंत की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को काली नदी में फेंक दिया और फरार हो गए। सीओ ने बताया कि मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


सीसीटीवी फुटेज ने खोली आरोपियों की पोल
पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद मृतक हेमंत सिंह के बेटे सहदेव से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया था कि उनके पिता खुर्जा निवासी उनके फूफा के यहां रहने गए थे। इसके बाद बताए गए पते पर फूफा व अन्य लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें हेमंत सिंह को लेकर जाने की बात की पुष्टि हो गई। इसी के बाद से आरोपियों से तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed