फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The government is tampering with Babasaheb's Constitution: Rajendra Pal Gautam

बाबा साहेब के संविधान से छेड़छाड़ कर रही सरकार: राजेंद्र पाल गौतम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The government is tampering with Babasaheb's Constitution: Rajendra Pal Gautam
औरंगाबाद। कांग्रेस ने शुक्रवार को विजय संकल्प रैली के साथ 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि जनता संविधान से छेड़छाड़ करने वालों को सत्ता से हटाएगी। उन्होंने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रैली का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह की अगुवाई में हुआ। राजेंद्र पाल गौतम ने देश में नफरत फैलाने के काम को रोकने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान बचाने और हर नागरिक को समान अधिकार देने की बात कही। गौतम ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस की विचारधारा फैलाने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस द्वारा बनाए गए गरीबों और दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने के काम को बेच रही है। गौतम ने विदेश नीति और आर्थिक नीति को विफल बताते हुए नरेंद्र पर निशाना साधा।
विज्ञापन

चुनाव सह प्रभारी संजीव आर्य ने 2029 के लक्ष्य का सेमीफाइनल 2027 को बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने प्रदेश सरकार पर एक वर्ग का एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद राजबब्बर ने कांग्रेस को देश का एकमात्र विकल्प बताया। पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने महंगाई पर चिंता जताई और कांग्रेस सरकार बनने पर तीन तलाक कानून खत्म करने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक चौधरी श्योपाल सिंह ने मुख्यातिथियों को हल भेंट किए। इस दौरान शाहिद नकवी, अब्दुल रशीद नकवी, करणवीर सिंह सिरोही, आजाद सिरोही, पवन शर्मा, अबू आजाद, अराफात अली, मोहम्मद जमान, पीके शर्मा, जुगेंद्र पोसवाल, मंगलसेन शर्मा, शादाब अफजल, बीपी अशोक, नाजिम प्रधान, रामवीर सिंह प्रधान, रूपचंद कपासिया और महावीर रोसा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed