{"_id":"6ab42e799a5193ace40a5854","slug":"now-long-term-loans-will-be-available-at-6-interest-rate-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-191006-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब छह प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा दीर्घकालीन ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब छह प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा दीर्घकालीन ऋण
विज्ञापन
बिजनौर। राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के माध्यम से 11 प्रतिशत ब्याज दर के स्थान पर सिर्फ 6 प्रतिशत प्रभावी ब्याज दर पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का राज्य-स्तरीय शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण बिजनौर के राणा फार्म में भी आयोजित किया गया। यह सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) द्वारा संचालित देश का पहला सहकारी-नेतृत्व वाला डिजिटल राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म है। सारथी ही मालिक की भावना पर आधारित इस सेवा का उद्देश्य चालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और यात्रियों को सुरक्षित व किफायती परिवहन सुविधा देना है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजवीर सिंह ने बताया इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सुलभ और रियायती दरों पर दीर्घकालीन ऋण देकर उनकी कृषि उत्पादकता और आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत पात्र किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर दिया जाएगा। योजना के लिए 384 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार का लक्ष्य आगामी 5 वर्षों में राज्य के करीब 5 लाख किसानों को लाभान्वित करना है। कृषि के अलावा कृषि से जुड़ी अन्य गतिविधियों और पूंजीगत निवेश के लिए भी यह ऋण सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कुमार, डाॅ. बीरवल सिंह, पुष्पेंद्र शेखावत, दीपेंद्र सिंह आदि अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।