{"_id":"6ab42f18c8dd150a000a4c82","slug":"ganga-expressway-objections-will-be-resolved-by-this-month-bijnor-news-c-27-1-bij1027-191047-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : इस माह तक हो जाएगा आपत्तियों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : इस माह तक हो जाएगा आपत्तियों का निस्तारण
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन की ओर से भूमि संबंधी आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। सितंबर माह के अंत तक सभी अपत्तियों का निस्तारण हो जाएगा। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जिले में चिह्नित भूमि को लेकर किसानों और अन्य प्रभावित लोगों से आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। बिजनौर, चांदपुर, नजीबाबाद तहसील में आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। फिलहाल, तहसील स्तर पर ही अधिकारी प्राप्त आपत्तियों की जांच कर रहे हैं। अभिलेखों का मिलान करने के साथ ही दावों और आपत्तियों का परीक्षण किया जा रहा है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद भूमि अधिग्रहण की अगली कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए यूपीडा के निर्देश का इंतजार है। निर्देश मिलते ही संबंधित किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत यूपीडा के नाम जमीन खरीदी जाएगी। भूमि संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
एडीएम न्यायिक शरदपाल सिंह ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण चल रहा है। चांदपुर, बिजनौर और नजीबाबाद तहसील में आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। इस माह के बाद यूपीडा से मिले निर्देशों के अनुसार अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।