फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider crushed to death by dumper, three injured

Bijnor News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 14 Sep 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed to death by dumper, three injured
किरतपुर/गजरौला शिव। शनिवार की रात बिजनौर में लगी नुमाइश देखकर अपने घर लौट रहे किरतपुर निवासी चार दोस्तों की बाइक मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे (एनएच-34) पर डंपर से टकरा गई। हादसा ग्राम स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज के सामने हुआ। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। इनमें से मोहल्ला भुड्डी के रहने वाले सलमान (18) पुत्र वकील की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

किरतपुर के मोहल्ला भुड्डी किरतपुर निवासी सलमान अपने मोहल्ले के ही दोस्त फैसल (16) पुत्र राजू, मोहल्ला काजीयान के साहिल (18) पुत्र नजाकत कुरैशी और फराज (18) पुत्र सलीम के साथ रात में नुमाइश देखने बिजनौर आया था। रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे चारों एक बाइक से किरतपुर लौट रहे थे। एनएच-34 पर ग्राम स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज के सामने ढलान पर उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में सलमान की मौके पर मौत हो गई जबकि फैसल, साहिल और फराज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सलमान के पिता वकील शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने घर ले गए।
विज्ञापन

सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया गया जबकि चालक भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर शव को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे बिजनौर बाईपास पर पेदा के पास दो कारों की टक्कर हो गई। एक कार में सवार सिपाही आकाश यादव, हिमांशु और नजिर तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों सिपाही थाना कोतवाली देहात में तैनात हैं। यह हादसा शनिवार की रात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed