फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: i10 Crosses Divider and Collides Head-On with Ertiga, Two Killed and Two Seriously Injured

बिजनौर: डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अर्टिगा से भिड़ी आई-10, दो युवकों की मौके पर मौत; दो गंभीर

Mon, 28 Sep 2026 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Sep 2026 11:44 AM IST
सार

बिजनौर के धामपुर-नगीना मार्ग पर देर रात आई-10 कार डिवाइडर पार कर अर्टिगा से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bijnor: i10 Crosses Divider and Collides Head-On with Ertiga, Two Killed and Two Seriously Injured
युवकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर-नगीना मार्ग पर दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज गति से जा रही आई-10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अर्टिगा से जा भिड़ी। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में आई-10 सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: रिमझिम बारिश से बदला मौसम, तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत; धान की फसल को नुकसान की आशंका

विज्ञापन

डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची कार
धामपुर के मोहल्ला स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम (23) पुत्र स्वर्गीय कमल सैनी, सुमित (24) पुत्र महेंद्र सिंह अपने दोस्त शुभम सैनी पुत्र शीशराम और वासु पुत्र चंद्र सिंह के साथ आई-10 कार से नगीना की ओर से धामपुर लौट रहे थे।

देर रात करीब 12 बजे दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने हाईवे पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान धामपुर से नगीना की ओर जा रही अर्टिगा से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
 

विज्ञापन

दो युवकों की मौत, दो मेरठ रेफर
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सुमित और गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम सैनी और वासु की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। अर्टिगा में सवार लोगों को भी हादसे में चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहन से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।

 
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था सुमित
हादसे में जान गंवाने वाले सुमित के परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि सुमित चार बहनों का इकलौता भाई था। वहीं गौतम के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पलभर में मातम में बदलीं दो परिवारों की खुशियां
देर रात हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। हादसे के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed