ज्ञानपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कमेटी ने सोमवार को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राम मंदिर चढ़ावा, लखनऊ कोचिंग अग्निकांड की विधिवत जांच की मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद कनौजिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कहा कि श्रीराम मंदिर चढ़ावा की धनराशि की चोरी सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। राम मंदिर मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक आयोग गठित करने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने और कथित रूप से गबन की गई राशि की बरामदगी कर उसे जनहित में उपयोग करने की मांग की।इस मौके पर कैलाशनाथ, पंधारी यादव, नंदलाल, भूलाल पाल, सावित्री, फोटो देवी, अफसर अली, विजय गौतम, ज्ञानती देवी, अवध नारायण आदि रहे।