फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Several prominent figures, including the Chief Minister of Bihar and the Coal Minister, arrived in Teliajot.

Basti News: बिहार के सीएम, कोयला मंत्री समेत कई दिग्गज पहुंचे तेलियाजोत

Thu, 22 Oct 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Several prominent figures, including the Chief Minister of Bihar and the Coal Minister, arrived in Teliajot.
हरीश द्विवेदी के आवास पर मौजूदबिहार के सीएम सम्राट चौधरी, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर - फोटो : Archive
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां स्व. यशोदा देवी की श्रद्धांजलि सभा में उनके पैतृक गांव तेलियाजोत स्थित आवास पर बुधवार को बिहार के सीएम सम्राट चौधरी समेत देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

केंद्रीय कोयला एवं खनिज राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने पहुंचकर उनके मां के चित्र पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से तेलियाजोत के बगल स्थित कूड़ी गांव में पहुंचे। यहां से उनका कारवां हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचा। उन्होंने हरीश की दिवंगत मां के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हरीश और उनके शोकाकुल परिवार के लोगों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा कि जीवन में मां की भरपाई कोई नहीं कर सकता है लेकिन धैर्य के साथ उनके दिए हुए संस्कारों और विचारों को पूरी उम्र जीया जा सकता है।
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र, भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी ने पहुंचकर हरीश द्विवेदी की मां को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, करपात्री महाराज, राधा मोहन सिंह, स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा, यूपी के राज्यमंत्री केपी मलिक, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय, बिहार सरकार के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, यूपी के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, विधायक सुशील सिंह, नंदकिशोर गुर्जर, महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्रा, विधायक महेंद्र पाल सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व मंत्री सुनील भराला, महापौर कानपुर प्रमिला पांडेय आदि ने शोक जताया।

इन्होंने भी अर्पित की श्रद्धांजलि : पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, अयोध्या के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, बिजनौर से राजेश पांडेय, गोरखपुर भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखपुर अशोक सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीराम चौहान, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed