फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth death after police questioning investigation in bareilly

बरेली: पुलिस की पूछताछ के बाद घर पहुंचा युवक, रात में फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 23 Oct 2026 09:31 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 23 Oct 2026 09:31 AM IST
सार

बरेली के भुता कस्बे में 20 वर्षीय सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद गुरुवार शाम उसे घर भेजा गया था। देर रात उसका शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
youth death after police questioning investigation in bareilly
युवक की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भुता कस्बा में 20 वर्षीय युवक सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। परिजन के अनुसार, एक किशोरी को ले जाने के आरोप में पुलिस ने सुरजीत को हिरासत में लिया था। तीन दिन उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे परिजनों को सौंपा गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब 11:00 बजे कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य  जुटाए। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि लापता किशोरी के मामले की जांच में सीडीआर में युवक की आखिरी कॉल मिली थी। इस पर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। तीन दिन हिरासत में रखकर प्रताड़ित करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed