फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wanted man Mobin Beg arrested a year after the uproar in Bareilly

बरेली: बवाल के एक साल बाद वांछित मोबीन बेग गिरफ्तार, पूछताछ में मौलाना तौकीर पर किया बड़ा खुलासा

Thu, 15 Oct 2026 06:05 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 06:05 PM IST
सार

बरेली में पिछली साल 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में वांछित आरोपी मोबीन बेग को गिरफ्तार किया गया है। उसे फरीदापुर चौधरी स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Wanted man Mobin Beg arrested a year after the uproar in Bareilly
आरोपी मोबीन बेग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कैंट थाना पुलिस ने पिछली साल 26 सितंबर को हुए बवाल से संबंधित एक वांछित आरोपी मोबीन बेग को गिरफ्तार किया है। उसे फरीदापुर चौधरी स्थित उसके घर से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, यहां से जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने मौलाना तौकीर पर बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन


सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि एसआईटी के विवेचक संजय धीर थाना बारादरी में दंगे से संबंधित दर्ज मामले की विवेचना कर रहे हैं। इस मामले में तौकीर रजा सहित 29 आरोपी नामजद हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदापुर चौधरी निवासी मोबीन बेग की गिरफ्तारी की गई। मोबीन बेग का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में एक और एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन


मोबीन बेग ने पुलिस को बताया कि मौलाना तौकीर ने कहा था कि सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में पिछले साल 19 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा फरीदापुर आए थे। सभासद नासिर खान के घर पर एक बैठक की गई थी, जो बाद में बेग बरातघर में स्थानांतरित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूछताछ में किया ये खुलासा 
बैठक में मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में अधिक से अधिक लोगों को इकट्ठा होने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकना है, चाहे अंजाम कुछ भी हो। मोबीन बेग ने बताया कि आंदोलन के लिए पुलिस पर गोली चलाने और जान देने तक की तैयारी थी। 

मौलाना तौकीर रजा ने हथियारों के प्रबंध की बात भी कही थी। दंगे के दिन मोबीन बेग अपना फोन घर छोड़कर भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड गया था। बवाल शुरू होने पर वह कचहरी की तरफ भाग गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसी फुटेज में मोबीन की फोटो व वीडियो निकाली गईं, जबकि उसके फोन की लोकेशन दूसरी जगह थी। इस वजह से उसे ट्रेस करने में ज्यादा वक्त लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed