फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tribute paid to martyred police personnel on Police Commemoration Day in Bareilly

बरेली: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, अफसरों ने अर्पित किए पुष्प चक्र

Wed, 21 Oct 2026 04:17 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 21 Oct 2026 04:17 PM IST
सार

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा सहित अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। अधिकारियों ने कर्तव्य पर शहीद हुए जवानों को याद किया।

विज्ञापन
Tribute paid to martyred police personnel on Police Commemoration Day in Bareilly
पुलिस अफसरों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि । - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार

बरेली में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य सहित कई अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को याद किया। 

विज्ञापन


पुलिस सेवा को साहस, समर्पण, अनुशासन और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण एक संकल्प बताया गया। पुलिसकर्मी अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं। राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मी सदैव प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। उनका त्याग, शौर्य और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Tribute paid to martyred police personnel on Police Commemoration Day in Bareilly
डीआईजी ने अर्पित किया पुष्प चक्र। - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

बलिदान का इतिहास
उल्लेखनीय है कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दस वीर जवान शहीद हुए थे। इन जवानों ने विषम परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। 

साथ ही, यह अवसर पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। पुलिस स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर विगत वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को भी याद किया गया। राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed