{"_id":"6aca31b3ce5babfbc2028bae","slug":"man-arrested-for-acid-attack-case-in-bareilly-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: प्रेमिका से बात करने पर युवक पर फेंका था तेजाब, एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: प्रेमिका से बात करने पर युवक पर फेंका था तेजाब, एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 06:10 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:10 PM IST
सार
आंवला में पिछले साल अंकुश पर हुए तेजाब हमले के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने कासगंज निवासी चंद्रकेश उर्फ चंद्रवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद अपने साथी संग अंकुश पर तेजाब फेंका था।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया घटना का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला में पिछले साल अंकुश नाम के युवक पर हुए तेजाब से हमले के मामले में पुलिस ने कासगंज निवासी चंद्रकेश उर्फ चंद्रवीर को गिरफ्तार किया है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में इस घटना का खुलासा किया। एसपी दक्षिणी के मुताबिक आरोपी ने प्रेमप्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद अपने साथी के साथ मिलकर अंकुश पर तेजाब फेंकने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
आरोपी चंद्रकेश ने पूछताछ में बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती अंकुश से भी बातचीत करती थी। चंद्रकेश ने अंकुश को युवती से बात करने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद चंद्रकेश ने अंकुश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने अपने एक दोस्त को भी इस साजिश में शामिल किया। इस मामले में यादराम वर्मा की तहरीर पर सात मार्च 2025 को आंवला थाने में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
जांच भमोरा थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह को सौंपी गई। विवेचना के दौरान कॉल विवरण और अन्य साक्ष्यों से चंद्रकेश की भूमिका सामने आई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर उसे आंवला अलीगंज मार्ग पर अरिल नदी के पुल से गिरफ्तार किया गया। चंद्रकेश कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के तबलपुर गांव का निवासी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन