फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy rain in Bareilly Rain lashed the city all night breaking a 14-year record

बरेली में भारी बारिश: रातभर बरसा पानी, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; आज आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

Mon, 07 Sep 2026 06:15 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 07 Sep 2026 06:15 AM IST
सार

बरेली में बारिश ने बीते 14 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार दोपहर दो बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक नहीं थमी। रातभर मूसलाधार बारिश होती रही। बारिश से शहर के इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है। 

विज्ञापन
Heavy rain in Bareilly Rain lashed the city all night breaking a 14-year record
बरेली में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मौसम विभाग की ओर से जारी यलो अलर्ट के बीच रविवार दोपहर दो बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम चार बजे तक तेज और फिर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। रात आठ बजे तक 134.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 14 साल में सितंबर में पहली बार इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

विज्ञापन


आधी रात के बाद फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सोमवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है।  
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। जिले और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। बारिश के बीच रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में बारिश का आंकड़ा
वर्ष 2012 में 24 
2013 में शून्य
2014 में 19.5
2015 में 23.1
2016 में 21.3
2017 में 22.6
2018 में 20.2
2019 में 20.5
2020 में 21.1
2021 में 22.6
2022 में 09
2023 में 115
2024 में 120
2025 में 125
2026 में 134.3 मिमी बारिश हुई।

Heavy rain in Bareilly Rain lashed the city all night breaking a 14-year record
सुभाषनगर पुलिया में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

बारिश के चलते कक्षा आठ तक के सभी स्कूल आज बंद
लगातार बारिश के चलते जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों को आज बंद रखने का फैसला लिया है। डीएम के आदेश के अनुपालन में बीएसए डॉ. विनीता ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इसका कड़ाई से पालन कराने को कहा है।

बीएसए की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी से संबद्ध विद्यालयों के साथ-साथ परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, शासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed