Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out at the ancestral home of the Cantt MLA in Bareilly

बरेली: कैंट विधायक के पुश्तैनी मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; किराए पर दे रखा है भवन

Wed, 11 Nov 2026 01:41 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Nov 2026 01:41 PM IST
सार

बरेली में बुधवार को आग लगने की दो घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के पुश्तैनी भवन और एक बैटरी की दुकान में नुकसान हुआ। हालांकि, दोनों ही हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Fire breaks out at the ancestral home of the Cantt MLA in Bareilly
मौके पर मौजूद रहे नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के बिहारी कुंज भवन में आग लग गई। यह भवन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का है, जिसे अभिषेक और अभिलाष को किराए पर दे रखा है। अग्निशमन टीम के मुताबिक आग से द्वितीय तल पर रखा घरेलू सामान जल गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


आग बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पीसी आजाद मार्ग स्थित बिहारी कुंज भवन में लगी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सिविल लाइन से एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। 
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ अफसर रहे मौजूद 
आग भवन के द्वितीय तल पर लगी थी और वहां से धुआं निकल रहा था। एक फायरमैन को द्वितीय तल पर भेजा गया जिसने आग को पूरी तरह बुझा दिया। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे। अग्निशमन कार्य पूरा होने के बाद यूनिट वापस अग्निशमन केंद्र लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन यूनिट ने मोटर फायर इंजन का उपयोग किया। एक होज पाइप लाइन फैलाकर पंपिंग के जरिये आग पर काबू पाया गया। फायरमैन ने द्वितीय तल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

Trending Videos

मशीनरी की दुकान में लगी आग 
इससे पहले रात में अयूब खान चौराहा के पास गुडविल मशीनरी की दुकान में आग लगी। आग की भीषणता को देखते हुए सिविल लाइन और परसाखेड़ा फायर स्टेशनों से कुल चार मोटर फायर इंजन भेजे गए। दुकान के शटर बंद होने के कारण अग्निशमन कार्य में बाधा आई। जेसीबी मशीन बुलाकर शटर और दीवार तोड़ी गई, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed