फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhuj-Barauni Amrit Bharat Express receives three rakes will also have a halt at Budaun

यूपी: भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को मिलीं तीन रैक, बदायूं में भी होगा ठहराव; समय सारिणी जारी

Wed, 28 Oct 2026 02:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 28 Oct 2026 02:52 PM IST
सार

भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 30 अक्तूबर से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भुज से इसे वर्चुअल रूप से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों को जोड़ेगी। यह पीलीभीत, बरेली और बदायूं जैसे शहरों से होकर गुजरेगी। 

विज्ञापन
Bhuj-Barauni Amrit Bharat Express receives three rakes will also have a halt at Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार को यूपी, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों को कनेक्ट करने वाली भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 30 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भुज से गाड़ी को वर्चुअल रूप से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

विज्ञापन


पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी, बरेली, बदायूं होते हुए यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। ट्रेन के लिए तीन रैक आवंटित कर दी गई हैं। नई समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। बदायूं में भी ठहराव होगा।
विज्ञापन


ट्रेन की समय सारिणी 
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से प्रत्येक शनिवार और बुधवार को शाम पांच बजे चलेगी और चौथे दिन तड़के 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से प्रत्येक मंगलवार, बृ़हस्पतिवार और शनिवार को रात 11:55 बजे चलने के बाद चौथे दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन न केवल किराए के लिहाज से किफायती होगी, बल्कि लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाएगी।

यह गाड़ी एक ओर से 2,532 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों से गुजरेगी। यह गाड़ी चार राज्यों के प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक शहरों को आपस में जोड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed