Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly mathura national highway expansion 40 percent work complete

बरेली-मथुरा हाईवे: चौड़ीकरण का काम सुस्त, नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; धूल के गुबार से राहगीर परेशान

Tue, 10 Nov 2026 04:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Nov 2026 04:04 PM IST
सार

बरेलीली-मथुरा नेशनल हाईवे के 265 किलोमीटर लंबे चौड़ीकरण का काम धीमी रफ्तार से चल रहा है। बरेली-बदायूं खंड में अब तक केवल 40 फीसदी काम पूरा हुआ है, जबकि शेष निर्माण नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
bareilly mathura national highway expansion 40 percent work complete
धीमी गति से हो रहा है हाईवे के चौड़ीकरण का काम । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-मथुरा के बीच 265 किलोमीटर के नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का काम नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। काम में सुस्ती का आलम यह है कि बरेली-बदायूं के बीच अब तक महज 40 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। मानसून के दौरान दो महीने तक काम ठप रहा। अब त्योहार पर भी काम सुस्त है। हाईवे पर धूल के गुबार नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के जिम्मेदारों का दावा है कि बाकी 60 प्रतिशत काम नवंबर 2027 तक तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


बरेली से बदायूं के बीच बरेली-चंदौसी और बरेली-बदायूं रेल रूट पर दो रेल ओवरब्रिज का निर्माण होना है। मलगांव में एक रेल ओवरब्रिज और एक अंडरपास भी प्रस्तावित है। इन रेल ओवरब्रिज और अंडरपास पर रेलवे ने आपत्ति लगा दी है। अब उसके निस्तारण के बिना निर्माण संभव नहीं है। इधर, बदायूं के बिनावर में हाईवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


बिनावर के पास औद्योगिक गलियारा भी बनाया जा रहा है। इससे औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। हालांकि, काम की धीमी रफ्तार के कारण चौड़ीकरण समय पर पूरा होता नहीं दिख रहा है। दूसरी ओर, हाईवे पर उड़ रही धूल-मिट्टी के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन-चार घंटे में पूरा होगा सफर
इस हाईवे का काम पूरा होने के बाद मथुरा का सफर जो अब तक सात-आठ घंटे में होता है, वह तीन-चार घंटे में पूरा होगा। इस परियोजना से मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली जिले के लोगों को लाभ होगा। हाईवे के चौड़ीकरण के बाद बरेली-मथुरा के बीच बदायूं से गंगा एक्सप्रेसवे और सीधे मथुरा होते हुए राजस्थान तक पहुंचाने का रास्ता आसान हो जाएगा। संबंधित जिलों के किसानों और व्यापारियों को भी लाभ होगा। किसान और व्यापारी गेहूं, गन्ना, धान, आलू सीधे बड़ी मंडियों तक आसानी से भेज सकेंगे।

प्रमुख तथ्य
  • चार चरण में हो रहा बरेली-मथुरा हाईवे का चौड़ीकरण।
  • तीसरे व चौथे चरण (56 किमी) के कार्य एनएचएआई बदायूं डिवीजन के हिस्से में।
  • चौथे चरण में छह ओवरब्रिज का होना है निर्माण।
  • 13 गांव चौथे चरण के दायरे में शामिल।
  • 1655 किसानों की जमीन का चतुर्थ चरण के लिए होगा अधिग्रहण।
  • 7700 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा चौड़ीकरण।

रिंग रोड निर्माण की भी थमी रफ्तार
झुमका तिराहे से रजऊ तक निर्माणाधीन 29.920 किलोमीटर की रिंग रोड का काम भी अब तक महज 18-19 प्रतिशत पूरा हो सका है। इस काम को भी नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रिंग रोड का निर्माण एनएचएआई 824 करोड़ रुपये से करा रहा है। यह काम पूरा होने के बाद दूसरे शहरों से आने वाले भारी व अन्य वाहन बरेली में प्रवेश किए बिना ही बाहर-बाहर निकल सकेंगे। 

रिंग रोड परियोजना पूरी होने से बरेली समेत पड़ोसी जिलों का भी सड़क नेटवर्क सुदृढ़ हो जाएगा। इससे बरेली-मथुरा, बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-पीलीभीत-सितारगंज, बरेली-नैनीताल हाईवे समेत बरेली-आंवला-रामनगर, बरेली-दातागंज-पुवायां नेशनल और स्टेट हाईवे कनेक्ट किए जाएंगे। सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज होंगे। इससे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा।

एनएचएआई बदायूं डिवीजन के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण चार फेज में हो रहा है। बरेली-बदायूं के बीच काम 40% पूरा हो गया है। मानसून के दौरान काम की गति धीमी हो जाती है। इन दिनों त्योहार का सीजन होने के कारण भी काम सुस्त है। परियोजना को नवंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed