{"_id":"6a9e3727699e1d9b5f0d21e1","slug":"accident-in-up-car-crashes-into-transformer-on-lakhimpur-sitapur-four-lane-highway-many-died-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा: लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ट्रांसफार्मर से टकराई कार, तीन की मौत; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा: लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ट्रांसफार्मर से टकराई कार, तीन की मौत; तीन घायल
Mon, 07 Sep 2026 09:46 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:46 AM IST
सार
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात करीब दो बजे लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर एक कार ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Accident in UP
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लखीमपुर सीतापुर फोरलेन पर देर रात करीब दो बजे एक कार ओयल कस्बे के पास लगे ट्रांसफार्मर में जा घुसी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक कार में छह लोग सवार थे। तेज रफ्तार वर्ना कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी। जोरदार आवाज के साथ हुए हादसे से आस-पास के ग्रामीण भी सहम गए।

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में आग लगी देखकर आनन फानन आग बुझाई और कार सवार लोगों को कार से बाहर निकाला लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आयुष कुमार पुत्र कौशल किशोर निवासी शिव कॉलोनी, कोतवाली सदर, आकाश वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी पिपरिया बाईपास, कोतवाली सदर और शिवा सिंह पुत्र अज्ञात निवासी राजापुर, कोतवाली सदर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार में सवार सभी लोग किसी जरूरी काम से लखीमपुर से सीतापुर जा रहे थे।
मृतक और घायल
1.आयुष कुमार पुत्र कौशल किशोर निवासी शिव कॉलोनी थाना कोतवाली सदर (मृतक)
2. पीयूष सिंह पुत्र शीशपाल सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी (घायल)
3. अमन वर्मा पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी (घायल)
4. उत्कर्ष कस्तूभ पुत्र रविंद्र कुमार निवासी शिव कॉलोनी थाना कोतवाली सदर (घायल)
5. शिवा सिंह पुत्र अज्ञात निवासी राजापुर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी (मृतक )
6. आकाश वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी पिपरिया बाईपास थाना कोतवाली सदर