{"_id":"6abce4b8fcc22b49770c43fd","slug":"barabanki-body-of-elderly-woman-found-floating-in-pond-she-had-been-missing-for-three-days-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: तालाब में उतराता मिला वृद्ध महिला का शव, तीन दिन से थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: तालाब में उतराता मिला वृद्ध महिला का शव, तीन दिन से थी लापता
Wed, 30 Sep 2026 04:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:00 PM IST
सार
आस पड़ोस के लोगों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी? वो तीन दिन पहले किसी को बिना बताए निकल गई थी। बुधवार को उसका शव उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला नालापार दक्षिणी में बुधवार को तालाब में वृद्ध महिला का शव उतराता मिला। महिला तीन दिन से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई। मृतका करीब 20 वर्षों से मजार परिसर में रह रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नालापार दक्षिणी स्थित सैय्यद वाजिद अली शाह नईमी की मजार पर गोंडा जनपद निवासी वकीलन उर्फ मुन्नन (80) करीब दो दशक से रह रही थी। आस पड़ोस के लोगों के मुताबिक वह वृद्ध होने के साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ भी थी। तीन दिन पहले वह मजार से बिना किसी को बताए निकल गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को मजार से करीब 200 मीटर दूर स्थित तालाब में मोहल्ले के लोगों ने पानी में महिला का शव उतराता देखा।