पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man takes his own life by hanging himself from an acacia tree.

Banda News: युवक ने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Tue, 07 Jul 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young man takes his own life by hanging himself from an acacia tree.
बांदा। सब्जी लेकर घर आने की बात कहकर मां को घर भेजने के बाद युवक ने खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घर पहुंच कर जब काफी देर तक वह नहीं आया तो मां दोबारा खेत पहुंची तो उसे फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन




बिसंडा थानाक्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि उसके भतीजे लवकुश (25) ने खेत में लगे बबूल के पेड़ से साफी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पूर्व बताया कि लवकुश अपनी मां बादी देवी के साथ खेत में बोई गई धान की बेड में पानी लगाने गया था। रविवार की शाम उसने अपनी मां से कहा कि वह सब्जी लेकर घर पहुंचता है और तुम भी घर जाओ, मैं आता हूं।
विज्ञापन




उसकी बात सुनकर मां घर पहुंच गई। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो अंधेरा होने पर उसकी मां फिर खेत पहुंची। वहां देखा तो वह फंदे से लटका था। लवकुश के पिता चुन्नीलाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। चार बीघा जमीन है। चाचा ने कहा कि उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया उसे जानकारी नहीं है। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed