फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sports Council meeting emphasizes on nurturing sports talent

Balrampur News: क्रीड़ा परिषद की बैठक में खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर

Thu, 10 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sports Council meeting emphasizes on nurturing sports talent
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में बुधवार को क्रीड़ा परिषद के सदस्यों और खेल प्रतिभागियों की बैठक हुई। इसमें आगामी खेल सत्र की तैयारियों, खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल संसाधनों के रखरखाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की क्षमता विकसित करते हैं। आगामी खेल सत्र खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन


विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. एसपी मिश्र ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है। उन्होंने क्रीड़ाध्यक्ष और उनकी टीम को खेल मैदान, ट्रैक, कोर्ट और इनडोर हॉल का निरीक्षण कराने के साथ आवश्यक मरम्मत व रखरखाव का कार्य शीघ्र पूरा कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रीड़ाध्यक्ष बीएल गुप्त ने कहा कि सीमित संसाधनों में छात्र-छात्राओं के अभ्यास के लिए हरसंभव व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने पिछले वर्ष के बजट की संस्तुति और आगामी बजट की तैयारियों की जानकारी दी। सह क्रीड़ाध्यक्ष कृतिका तिवारी और डॉ. श्रीनारायण सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि बैठक में मिले सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा।


विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. मोहिउद्दीन अंसारी और लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अजहरुद्दीन, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. अभिषेक कुशवाहा, डॉ. सुनील शुक्ल, डॉ. अर्चना शुक्ला और सिद्धार्थ मोहंता सहित विभिन्न खेलों के प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed