फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assault over right-of-way dispute; FIR against six.

Ballia News: रास्ते के विवाद में मारपीट, छह पर एफआईआर

Mon, 14 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Assault over right-of-way dispute; FIR against six.
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 22 अप्रैल 2026 को रामापार गांव में हुई थी। शिकायतकर्ता पप्पू कुमार प्रजापति ने आरोप लगाया कि उमेश प्रजापति ने अपने घर के पास रास्ते पर मिट्टी डालकर ईंट से घेर दिया था। उनके चाचा महेश प्रजापति और पिता दिनेश प्रजापति ने इसका विरोध किया। इस पर उमेश प्रजापति, मतीसरी, सुनीता, सुरेश, रीना और सोनम ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। हमलावरों ने महेश प्रजापति की पत्नी हेवान्ती देवी को भी घर में घुसकर पीटा। पप्पू कुमार प्रजापति ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 13 सितंबर को पकड़ी थाने में मामला दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक भूपेंद्र नारायण सिंह को जांच सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed