{"_id":"6ae77ef3cbf72ce20b03fb6c","slug":"a-young-man-attempted-self-immolation-in-front-of-a-team-that-had-arrived-to-remove-encroachment-from-government-land-ballia-news-c-190-1-bal1001-176336-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी अंतर्गत विक्रमपुर दक्षिण (गंगापुर) गांव में सड़क कि
मनियर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के विक्रमपुर दक्षिण (गंगापुर) गांव में रविवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपने शरीर पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।
इतना ही नहीं, उसने अपनी रिहायशी झोपड़ी में भी आग लगा दी। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सामने झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। पुलिस ने किसी तरह युवक को काबू में लेकर बचाया। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच खींचतान भी हुई।
तहसीलदार बांसडीह नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम रविवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। बुलडोजर से कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक टीम के बीच कहासुनी और नोकझोंक होने लगी। इसी बीच मांगुर गोंड़ के पुत्र डब्लू गोंड़ ने अपने शरीर पर डीजल छिड़क लिया और झोपड़ी में आग लगा दी। युवक की इस हरकत से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में लेकर बचाने का प्रयास किया। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच खींचतान हुई। युवक कुछ देर बाद बेहोश हो गया।