फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard trapped in a cage; relief follows

Bahraich News: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, राहत

Sun, 01 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 01 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in a cage; relief follows
शिवपुर। नानपारा रेंज के ग्राम ककरी में आबादी के पास विचरण कर रहे तेंदुए को वन विभाग ने शनिवार शाम छह बजे पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से भयभीत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गांव में ईंट भट्ठे के पास वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। इसमें शिकार के लिए बकरी बांधी गई थी। शनिवार शाम करीब छह बजे बकरी के शिकार के लिए पिंजरे में घुसा तेंदुआ कैद हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की टीम उसे रात में ही नानपारा रेंज कार्यालय ले गई।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी नानपारा पीयूष गुप्ता ने बताया कि तेंदुए का शारीरिक परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, लखनऊ से अनुमति मिलने पर उसे उपयुक्त प्राकृतिक वास स्थल पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नानपारा रेंज में गन्ने की अधिकता और जंगल नजदीक होने के कारण तेंदुए अक्सर आबादी में आ जाते हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और वन्यजीव दिखने पर तत्काल सूचना देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed