{"_id":"6ae631b9e734bbfdb50ad4c7","slug":"indian-swimmers-showcase-their-strength-at-the-swimming-championship-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159536-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भारतीय तैराकों ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भारतीय तैराकों ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम
Sat, 31 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में आयोजित स्वीमिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज में शनिवार को नबील बैंक तीसरी नेपालगंज अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। नेपालगंज उपमहानगरपालिका के प्रमुख प्रशांत विष्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें नेपाल के विभिन्न प्रदेशों और भारत के करीब 150 तैराक हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख प्रशांत विष्ट ने कहा कि खेलों के विकास और खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए उपमहानगरपालिका लगातार प्रयास कर रही है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
शुरुआती मुकाबलों में ललितपुर के सगरमाथा स्वीमिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण पदक जीतकर बढ़त बना ली। वहीं, नई दिल्ली की इलाट स्वीमिंग एकेडमी ने चार स्वर्ण पदक हासिल किए। ललितपुर और काठमांडू के खिलाड़ियों को भी एक-एक स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को दोपहर तीन बजे होगा। विजेताओं को पदक और सम्मान दिया जाएगा। नबील बैंक प्रतियोगिता का प्रमुख प्रायोजक है। आयोजन में अध्यक्ष केशव न्यौपाने, उपाध्यक्ष सूर्यमणि अधिकारी, नितेश, महासचिव कृष्ण अधिकारी, सचिव विकास आचार्य और कोषाध्यक्ष ऋषि कडेल सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
80 स्पर्धाओं में दिखाएंगे हुनर
चैंपियनशिप में आठ से 17 वर्ष तक के तैराक हिस्सा ले रहे हैं। फ्री स्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई और रिले सहित कुल 80 स्पर्धाएं होंगी। भारत की ओर से करीब 50 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता से दोनों देशों के युवा तैराकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।