फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Homeowner clashes with priests during puja three people shot.

पूजन के बीच गोलीबारी: घर में पूजा करा रही थी महिला, पति ने पत्नी और पूजा करा रहे पंडितों को उतारा मौत के घाट

Tue, 22 Sep 2026 07:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Tue, 22 Sep 2026 07:24 PM IST
सार

शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर घर के मालिक अरविंद सिंह और पूजा करने आए पंडितों में विवाद हुआ। अरविंद सिंह ने पिस्टल से गोली चलाई, जिससे पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Homeowner clashes with priests during puja three people shot.
मामले की जानकारी देता मृतक पंडित का बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह ने पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौत हो गई। घटना के बाद पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। घर में पूजा होते देख उसने पंडितों से सवाल किया। पंडितों ने पूजा किए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। आधार कार्ड मांगने को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता के साथ महेंद्र पाठक निवासी गांव पटखौली और अखिलेश मिश्रा निवासी छितौना भटौली गांव की मौत हो गई।

विज्ञापन

राइफल से भी फायरिंग की बात
प्रारंभिक जानकारी में राइफल से भी एक गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है। फायरिंग होते ही पूजा में मौजूद अन्य पंडित मौके से भाग निकले। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

पुलिस ने मामले में हथियार और फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मौतों और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच तथा पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed