{"_id":"6ae24c5342faf9d4a406593c","slug":"an-independent-electoral-system-is-essential-for-the-strengthening-of-democracy-raghu-sharma-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-159623-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र चुनाव व्यवस्था जरूरी : रघु शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र चुनाव व्यवस्था जरूरी : रघु शर्मा
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते पूर्व सांसद रघु शर्मा। स्रोत-पार्टी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और पूर्व सांसद रघु शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था जरूरी है। वह बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने निर्वाचन आयोग में नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया में किए गए बदलावों और निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी संरक्षण प्रदान करने वाले कानून में संशोधन को लेकर सवाल उठाया। कहा कि इन बदलावों से निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं।
कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है। इसी क्रम में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेसजनों से रैली की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और आम जनता तक इस अभियान का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। मिर्जापुर के पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और चुनावी प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास बनाए रखना सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। इस मौके पर पीसीसी पर्यवेक्षक घनश्याम, जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय आदि मौजूद थे।