फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A grand procession of Shri Ram and Sita was taken out in the market.

Azamgarh News: बाजार में निकली श्रीराम-सीता की भव्य शोभायात्रा

Mon, 12 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Shri Ram and Sita was taken out in the market.
देवगांव। बाजार की ऐतिहासिक रामलीला के प्रथम दिन रविवार की शाम भगवान श्रीराम और माता सीता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीरामलीला सेवा संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में भगवान श्रीराम और माता सीता को रथ पर विराजमान कर पूरे बाजार में भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। भगवान श्रीराम और माता सीता के दर्शन के लिए बाजार में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने सड़क के किनारे खड़े होकर प्रभु श्रीराम और माता सीता के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे बाजार में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शोभायात्रा के माध्यम से रामलीला के आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर अरुण चौरसिया, रोमी चौरसिया, गोलू सिंह, शिवबचन यादव आदि मौजूद थे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed