{"_id":"6ac54bd2e79ef6258901c289","slug":"selection-trials-for-state-level-competitions-start-tomorrow-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-160380-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कल से चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कल से चयन ट्रायल
Wed, 07 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। विभिन्न खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आठ अक्तूबर से डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आठ अक्तूबर को सुबह 11 बजे सीनियर पुरुष-महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल होंगे।
इसी दिन दोपहर दो बजे सीनियर पुरुष प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया होगी। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 13 अक्तूबर को सुबह 11 बजे जिला स्तरीय चयन ट्रायल और दोपहर दो बजे मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया होगी।
चयनित खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित हैं। सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक वाराणसी, सीनियर पुरुष प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर तक मिर्जापुर और जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद में होगी।