फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young woman arrested on charges of abetment to suicide.

Auraiya News: आत्महत्या के उकसाने के आरोप में युवती काे पकड़ा

Sun, 06 Sep 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 06 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Young woman arrested on charges of abetment to suicide.
अजीतमल। तीन माह पहले हुई युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उकसाने के आरोप में युवती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कन्नौज स्थित थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव विपिन का शव 25 मई को अनंतराम टोल के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाई विरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि भाई विपिन को बेला थाना क्षेत्र के गांव सरियवा निवासी विकास, रामबाबू और ज्ञान सिंह घर से अपने साथ ले गए थे। दूसरे दिन उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर विकास, रामबाबू, ज्ञान सिंह, प्रियंका और योगेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गांव मुडैना रूपशाह निवासी प्रियंका को घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed